इश्क़ में दर्द की दवा क्या है
ये बताओ मिरी ख़ता क्या है
याद आती नहीं उन्हें मेरी
ग़ैर से मिल गई वफ़ा क्या है
कब से ख़ामोश हो बता भी दो
कैसे समझूँ ये माजरा क्या है
मुझ से तुम बात क्यूँ नहीं करती
बात करने में मसअला क्या है
आज कल बदले-बदले तेवर हैं
यार 'अफ़ज़ल' तुम्हें हुआ क्या है
— Afzal Sultanpuri















