bhale seene pe aara chal raha hai | भले सीने पे आरा चल रहा है

  - Aman Mishra 'Anant'

भले सीने पे आरा चल रहा है
मगर ये खेल प्यारा चल रहा है

बिछड़ के तुम तो फिर भी जी रही हो
हमारा बस गुज़ारा चल रहा है

ऐ बादल दश्त पर भी छाँव करना
वहाँ कोई हमारा चल रहा है

अकेला कहने वाले देख तो ले
हमारे साथ तारा चल रहा है

भरी आँखों से माँ बाबास बोली
अरे देखो दुलारा चल रहा है

किसी की याद ऐसी आ गई है
लहू गालों पे खारा चल रहा है

यहाँ नेता की दारू बँट रही है
वहाँ राघव का नारा चल रहा है

  - Aman Mishra 'Anant'

More by Aman Mishra 'Anant'

As you were reading Shayari by Aman Mishra 'Anant'

Similar Writers

our suggestion based on Aman Mishra 'Anant'

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari