nahin hai vaqt kuchh jal | नहीं है वक़्त कुछ जल्दी सिखाओ

  - Aman Mishra 'Anant'

नहीं है वक़्त कुछ जल्दी सिखाओ
बनाते कैसे हैं कश्ती सिखाओ

हुई इतनी सियानी कब तू गुड़िया
जो माँ से कहती है रोटी सिखाओ

ये पहला दश्त है मजनूँ हमारा
हमें आता नहीं कुछ भी सिखाओ

बना जब बाप, बेटा बोला माँ से
सुनाती थी जो तुम लोरी सिखाओ

सिखा दी ए बी सी डी अच्छी लेकिन
ज़रा इज़्ज़त भी तो करनी सिखाओ

वो जो तुझ
में थी अपना सोचने की
बशर को भी वही ख़ूबी सिखाओ

  - Aman Mishra 'Anant'

Beti Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aman Mishra 'Anant'

As you were reading Shayari by Aman Mishra 'Anant'

Similar Writers

our suggestion based on Aman Mishra 'Anant'

Similar Moods

As you were reading Beti Shayari Shayari