पता चलते नहीं कुछ राज़ इस के

लगे दिल का कोई हमराज़ होना

ख़ुशी का फिर ज़माना लौट आए
है लाज़िम दौर का आगाज़ होना

करो गर इश्क़ तो इतना समझ लो
ज़रूरी है तुम्हें जाँ-बाज़ होना

कहाँ से सीख ली तरक़ीब तुम ने
ज़रा सी बात पर नाराज़ होना

— Aniket sagar

More by Aniket sagar

Other ghazal from the same pen

See all from Aniket sagar →

Khushi Shayari

Shers of khushi.

All Khushi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling