barbaad ye hayaat nahin honi chahiye | बर्बाद ये हयात नहीं होनी चाहिए

  - Bhuwan Singh

बर्बाद ये हयात नहीं होनी चाहिए
मैं चाहता हूॅं रात नहीं होनी चाहिए

रख तो दिया है दिल को तिरे हाथ में मगर
डर है कि वारदात नहीं होनी चाहिए

उसने कहा वो होगी मेरी चार साल बाद
पर चार साल बात नहीं होनी चाहिए

नाम उसका तेरे जैसा ही है जिस सेे मिलना है
बस वो भी वाहियात नहीं होनी चाहिए

ले देख ख़ास वक़्त पे शौहर है काम पर
ऐसी सुहागरात नहीं होनी चाहिए

  - Bhuwan Singh

More by Bhuwan Singh

As you were reading Shayari by Bhuwan Singh

Similar Writers

our suggestion based on Bhuwan Singh

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari