आँसू मैं जब गिराया तो ये काम हो गया
उस बे-वफ़ा का ज़िक्र सर-ए-आम हो गया
मुझको ख़बर है सब ये मुहब्बत की देन है
उसकी गली में यार मिरा नाम हो गया
ये कौन कह रहा है कि बदनाम हो चुके
मशहूर कब मैं था कि जो बदनाम हो गया
अब कुछ बचा नहीं है मिरे हिस्से में यहाँ
चाहत में ख़ुद के हाथ से नीलाम हो गया
लड़का हर एक चीज़ में ये कामयाब है
'दानिश' तो सिर्फ़ 'इश्क़ में नाकाम हो गया
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Danish Balliavi
our suggestion based on Danish Balliavi
As you were reading Ishq Shayari Shayari