roz mat soya karo ai jaañ hamaare saath men | रोज़ मत सोया करो ऐ जाँ हमारे साथ में

  - Danish Balliavi

रोज़ मत सोया करो ऐ जाँ हमारे साथ में
वरना आधी रात को कर देंगे कुछ जज़्बात में

होंठ भी ये गाल भी ये बाल भी ये और भी
बस यही हम देख के आ जाते हैं औक़ात में

आशिक़ी का ये तक़ाज़ा अब हमारे दिल में है
साथ बस हरदम रहो तुम हर बुरे हालात में

कुछ रक़ीबों ने रची हैं साज़िशें भी 'इश्क़ में
जान अब रहना है हम दोनों को हरपल साथ में
'इश्क़ में 'दानिश' यही अब कर रहा है मशवरा
दुश्मनों को प्यार भी देना नहीं ख़ैरात में

  - Danish Balliavi

Ehsaas Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Ehsaas Shayari Shayari