हम से दीवाने तो ख़ुद होश में आने से रहे
और सरकार हमें होश में लाने से रहे
टूटना दिल का था शायद कोई हर्फ़-ए-आग़ाज़
सारे माहौल में ता-देर तराने से रहे
दिल में बाक़ी है अभी हसरत-ओ-अरमाँ का वुजूद
ऐसा लगता है कि कुछ तीर निशाने से रहे
और नज़दीक किए देता हूँ मैं दामन-ए-दिल
मेहरबाँ आप तो ख़ुद हाथ बढ़ाने से रहे
और पी लेने दे साक़ी तेरे मय-ख़ाने की ख़ैर
उठ गए रिन्द तो फिर लौट के आने से रहे
उनकी मर्ज़ी है जो आना है तो फिर लौट आए
अब 'सबा' फिर से उन्हें हम तो बुलाने से रहे
Read Full