वो मोहब्बत में गिरफ़्तार हो भी सकता है

आदमी है तो गुनहगार हो भी सकता है

वक़्त के साथ बदलते हुऐ देखा है उसे
आज दुश्मन है तो कल यार हो भी सकता है

नया किरदार कहानी में उतर आया तो
ख़त्म देखो मेरा क़िरदार हो भी सकता है

हाकिमे वक़्त की जो मैं ने शिकायत की है
अब मुख़ालिफ़ मेरा अख़बार हो भी सकता है

— Irshad 'Arsh'

More by Irshad 'Arsh'

Other ghazal from the same pen

See all from Irshad 'Arsh' →

Bhai Shayari Collection

Shers of bhai shayari collection.

All Bhai Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling