ज़िंदगी का सफ़र तमाम हुआ

तब दु'आओं का एहतिमाम हुआ

हम ने समझा था ज़िंदगी जिस को
मुख़्तसर सा वो इक क़याम हुआ

उम्र तन्हा गुज़र गई पर अब
चार काँधों का इंतिज़ाम हुआ

मेरी तुर्बत यहाँ हज़ारों हैं
हसरतों का जो क़त्ल-ए-'आम हुआ

ज़िंदगी भर थी जुस्तजू जिस की
मर गया मैं तो हम-कलाम हुआ

नस्ल आगे बढ़ा, निकल 'असलम'
इस जहाँ का यही निज़ाम हुआ

— Javed Aslam

More by Javed Aslam

Other ghazal from the same pen

See all from Javed Aslam →

Safar Shayari Collection

Shers of safar shayari collection.

All Safar Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling