सहरा को दरिया समझा था

मैं भी तुझ को क्या समझा था

हाथ छुड़ा कर जाने वाले
मैं तुझ को अपना समझा था

फिर जाऊँगा अपनी ज़बां से
क्या मुझ को ऐसा समझा था

इतनी आँख तो मुझ में भी थी
दुनिया को दुनिया समझा था

मैं ने तुझ को मंज़िल जाना
तू मुझ को रस्ता समझा था

बे-आईना शहर ने मुझ को
ख़ुद सा बे-चेहरा समझा था

क्या से क्या निकला है, तू भी
मैं तुझ को कैसा समझा था

— Khalid Moin

More by Khalid Moin

Other ghazal from the same pen

See all from Khalid Moin →

Best Motivational Shayari Collection

Shers of best motivational shayari collection.

All Best Motivational Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling