hamko khat unke mil rahe hain ab | हमको ख़त उनके मिल रहे हैं अब

  - Kiran K

हमको ख़त उनके मिल रहे हैं अब
हर तरफ़ फूल खिल रहे हैं अब

हम बुलन्दी पे ख़ुद को ले आए
लोग झुक झुक के मिल रहे हैं अब

गुल कभी ख़्वाब में दिखा था इक
ज़ख़्म पलकों पे खिल रहे हैं अब

जब 'किरण' बात हक़ की आई तो
लोग होंटों को सिल रहे हैं अब

  - Kiran K

Child labour Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Kiran K

As you were reading Shayari by Kiran K

Similar Writers

our suggestion based on Kiran K

Similar Moods

As you were reading Child labour Shayari Shayari