हमारे दिल में कोई क्या रहेगाअगर तू आँख से रिसता रहेगाचला हूँ छोड़कर इतनी ज़मीनेंमेरी औलाद में झगड़ा रहेगाउसे इस हुस्न की क़ीमत पता हैये वो सिक्का है जो चलता रहेगामैं ऐसा इश्क़ कर के जा रहा हूँहज़ारों साल तक चर्चा रहेगा— Kushal Dauneria