aakhiri vaqt pe vo kahte rahe do hafta | आख़िरी वक़्त पे वो कहते रहे दो हफ़्ते

  - Harsh Kumar Bhatnagar

आख़िरी वक़्त पे वो कहते रहे दो हफ़्ते
थी मोहब्बत हमें सो रुक गए थे दो हफ़्ते

वक़्त मिलने का बताया था सवा दो के बाद
वो खड़ी दूर थी सो मैंने सुने दो हफ़्ते

यूँँ मिनट होते हैं दो हफ़्तों में कुछ बीस हज़ार
क्या तू रह लेगा कभी बिन मिरे ये दो हफ़्ते

दो महीने से तुम्हारा कोई ख़त आया नहीं
इक मिरे पास भी हैं सिर्फ़ बचे दो हफ़्ते

  - Harsh Kumar Bhatnagar

More by Harsh Kumar Bhatnagar

As you were reading Shayari by Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Writers

our suggestion based on Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari