faaeda bhi hua hai gosha-e-tanhaai se | फ़ाएदा भी हुआ है गोशा-ए-तन्हाई से

  - Harsh Kumar Bhatnagar

फ़ाएदा भी हुआ है गोशा-ए-तन्हाई से
बात सुनने लगा है दिल मिरा गहराई से

इस क़दर हो गया अंदर से अकेला भी कि अब
गुफ़्तगू करता ही रहता हूँ मैं परछाई से

आप के कहने पे आया हूँ सर-ए-महफ़िल में
यूँँ तो डर लगता है मुझको ये शनासाई से

इस से अच्छा तो ये इक दूजे के हम साथ रहें
कुछ मिलेगा नहीं हर रोज़ की रुस्वाई से

है मोहब्बत तो बताने की ज़रूरत नहीं है
मान जाऊँगा मैं आँखों की पज़ीराई से

  - Harsh Kumar Bhatnagar

More by Harsh Kumar Bhatnagar

As you were reading Shayari by Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Writers

our suggestion based on Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari