ye sooiyon ko rokna aasaan hota hai | ये सूइयों को रोकना आसान होता है

  - Harsh Kumar Bhatnagar

ये सूइयों को रोकना आसान होता है
पर इस में अपने वक़्त का नुक़्सान होता है

मैं आइने से आँख मिलाता नहीं कभी
वो शख़्स मुझको देख के हैरान होता है

दीवार घर की और बदन एक जैसे हैं
दोनों को तोड़ देना ही आसान होता है

दोनों ने फ़ैसला किया है दूर जाने का
अब देखना है कौन परेशान होता है

  - Harsh Kumar Bhatnagar

More by Harsh Kumar Bhatnagar

As you were reading Shayari by Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Writers

our suggestion based on Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari