hai talab sehra ko samandar kii | है तलब सहरा को समुंदर की

  - Harsh Kumar Bhatnagar

है तलब सहरा को समुंदर की
है ज़रूरत हवस को पैकर की

तू अकेला लड़ेगा भी कब तक
अब ज़रूरत है तुझको लश्कर की

हो चुके आदी जुगनुओं के हम
अब ज़रूरत नहीं है जौहर की

अब सज़ा भी क़ुबूल कर ले तू
बात छिड़ने लगी है ख़ंजर की

आ रहा हूँ मैं शहर में तेरे
गाड़ी में बैठा हूँ जलंधर की

ज़ख़्म भरने लगा मिरा जब से
चिट्ठी आई है इक रफ़ूगर की

  - Harsh Kumar Bhatnagar

More by Harsh Kumar Bhatnagar

As you were reading Shayari by Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Writers

our suggestion based on Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari