Top 20 Ehsaas Shayari

Ehsaas shayari beautifully expresses the subtle feelings of the heart that words often fail to capture. From love and longing to silence and connection, these verses reflect the depth of human emotions. If you want to share your inner feelings or connect with someone on a deeper level, ehsaas shayari is the perfect way to say it.

जब ज़रा रात हुई और मह ओ अंजुम आए बार-हा दिल ने ये महसूस किया तुम आए — Asad Bhopali
मेरे जज़्बात मेरे साथ होते हैं मगर मैं फिर भी जज़्बाती नहीं होता — Saarthi Baidyanath
वो शीरीनी मुझे महसूस होगी वो जब भी ग़ैर को चूमा करेगी — Ashutosh Kumar "Baagi"
जहाँ अहसास के पैरों में अक्सर ज़ख़्म आते हैं उन्हीं राहों पे हम यारो टहल के शे'र कहते हैं — Altaf Iqbal
रोज़ मिलने पे भी लगता था कि जुग बीत गए इश्क़ में वक़्त का एहसास नहीं रहता है — Ahmad Mushtaq
वालिद को खोने के बा'द हुआ एहसास मुझे बिन सूरज के इस दिन की कोई औक़ात नहीं — Irshad Siddique "Shibu"
यही हसरत लिए फिरता हूँ अक्सर कोई मेरे भी दिल की बात सुन ले — Sohil Barelvi
हैं लहू से कई गुना बढ़कर वो जो एहसास के मरासिम हैं — Shadan Ahsan Marehrvi
हम दोज़ख़-ए-एहसास में जलते ही रहेंगे ये फ़िक्र का हासिल है बसीरत की सज़ा है — Syed Ahmad Shamim
बाद-ए-सबा जब ज़ुल्फ़ों को मेरी सहलाए एहसास-ए-छुअन तेरा दिल को मेरे महकाए — Angel Pal
तेरी आँखों को देखा तो एहसास हुआ ये आँखें भी तहज़ीब का हिस्सा होती हैं — Ramnath Shodharthi
उस को रोते देखा तो महसूस हुआ झील उतर आई हो जैसे आँखों में — Dipendra Singh 'Raaz'
कुछ तो है जो ख़ास है, कुछ है जो इक एहसास है कुछ हमारे दरमियाँ ख़ामोश से अल्फ़ाज़ हैं — Pritesh Bunker
आज महसूस हुआ मुझ को शजर दौलत से जिस्म मिल जाते हैं पर दिल नहीं जीते जाते — Shajar Abbas
हवा ने जब से दरवाज़ा हिलाया है हमें भी मौत का अहसास है यारों — Meem Alif Shaz
जंग पर जाते हुए बेटे की माँ से पूछो कैसे जज़्बात के तूफ़ान सँभाले होंगे — Shifa Kajganvi