Top 20 Happy New Year Shayari Collection

Happy New Year shayari beautifully captures the joy of new beginnings, fresh hopes, and heartfelt wishes. It’s the perfect way to express your emotions as you welcome a new year with positivity, dua, and excitement. Whether you're sending greetings or reflecting on life, these shayari add warmth to every celebration.

सब का ख़ुशी से फ़ासला एक क़दम है हर घर में बस एक ही कमरा कम है — Javed Akhtar
नया साल दीवार पर टाँग दे पुराने बरस का कैलेंडर गिरा — Mohammad Alvi
है दुआ याद मगर हर्फ़-ए-दुआ याद नहीं मेरे नग़्मात को अंदाज़-ए-नवा याद नहीं — Saghar Siddiqui
उठते नहीं हैं अब तो दुआ के लिए भी हाथ किस दर्जा ना-उमीद हैं परवरदिगार से — Akhtar Shirani
न कोई वा'दा न कोई यक़ीं न कोई उमीद मगर हमें तो तिरा इंतिज़ार करना था — Firaq Gorakhpuri
नज़रें हो गड़ीं जिन की वसीयत पे दिनो-रात माँ-बाप कि 'उम्रों कि दुआ ख़ाक करेंगे — Asad Akbarabadi
दुआ में माँग लूँ मैं उस को लेकिन फ़क़त पाना मेरा मक़सद नहीं है — Shadab Asghar
ये इम्तियाज़ ज़रूरी है अब इबादत में वही दुआ जो नज़र कर रही है लब भी करें — Abhishek shukla
नाम होंटों पे तिरा आए तो राहत सी मिले तू तसल्ली है दिलासा है दुआ है क्या है — Naqsh Lyallpuri
कमी कमी सी थी कुछ रंग-ओ-बू-ए-गुलशन में लब-ए-बहार से निकली हुई दुआ तुम हो — Ali Sardar Jafri
इन्हीं ग़म की घटाओं से ख़ुशी का चाँद निकलेगा अँधेरी रात के पर्दे में दिन की रौशनी भी है — Akhtar Shirani
किस की होली जश्न-ए-नौ-रोज़ी है आज सुर्ख़ मय से साक़िया दस्तार रंग — Imam Bakhsh Nasikh
लोग जिस हाल में मरने की दुआ करते हैं मैं ने उस हाल में जीने की क़सम खाई है — Ameer Qazalbash
माँ की करते हुए ख़िदमत मुझे आ जाए क़ज़ा ऐ ख़ुदा एक ये बेटे की दुआ है तुझ सेे — ''Akbar Rizvi"
मैं नज़र से पी रहा था तो ये दिल ने बद-दुआ दी तिरा हाथ ज़िंदगी भर कभी जाम तक न पहुँचे — Shakeel Badayuni