लड़ सको दुनिया से जज़्बों में वो शिद्दत चाहिए

इश्क़ करने के लिए इतनी तो हिम्मत चाहिए

कम से कम मैं ने छुपा ली देख कर सिगरेट तुम्हें
और इस लड़के से तुम को कितनी इज़्ज़त चाहिए

जाने किस का हक़ दबा कर घर में दौलत लाए हो
और इस पे ये सितम इस
में भी बरकत चाहिए

वो ख़ुदा से माँगता है आप क्यूँ नाराज़ है
वो शराबी है तो क्या उस को भी जन्नत चाहिए

— Nadeem Shaad

More by Nadeem Shaad

Other ghazal from the same pen

See all from Nadeem Shaad →

Ummeed Shayari

Shers of ummeed.

All Ummeed Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling