दर-हक़ीक़त मेरी हालत देखिए
उनकी आँखों की मुरव्वत देखिए
मुस्कुराकर ज़ख़्म दिल को दे गया
फ़ित्नागर की आप फ़ितरत देखिए
हिज्र के लम्हों में उनको सोचिये
चार सू फिर उनकी सूरत देखिए
दिल्लगी दिल की लगी बन जाएगी
ज़िद न कीजे आप हज़रत देखिए
देखना चिलमन से मुझको यार का
कह रही है सब हक़ीक़त देखिए
देखना हो हुस्न का जलवा अगर
देखने वालों की हैरत देखिए
मुस्कुराने पर मेरे मत जाइए
दिल के वीराने की वहशत देखिए
तुझ से जो बिछड़ा तो आशिक़ मर गया
आप दीवाने की निस्बत देखिए
Read Full