रोग दिल का बड़ा ही सरकश है

ये सितम नाज़-ए-तर्ज़-ए-महवश है

है नज़र शोख़ की मेरे दिल पर
और हाथों में उस के तरकश है

राज़ हस्ती के ये ख़ुदा जाने
कौन सूफ़ी है कौन मयकश है

राज़ मजनू ने ये कहा सब से
हाए उल्फत बड़ी ही सरकश है

है तिलावत में कैफ़ किस दर्जा
आज मस्जिद में कोई मयकश है

है नुमाया जो अक्स परदे में
ये नज़ारा भी ख़ूब दिलकश है

— Shadan Ahsan Marehrvi

More by Shadan Ahsan Marehrvi

Other ghazal from the same pen

See all from Shadan Ahsan Marehrvi →

Bimar Shayari

Shers of bimar.

All Bimar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling