दर-हक़ीक़त मेरी हालत देखिए

उन की आँखों की मुरव्वत देखिए

मुस्कुरा कर ज़ख़्म दिल को दे गया
फ़ित्नागर की आप फ़ितरत देखिए

हिज्र के लम्हों में उन को सोचिये
चार सू फिर उन की सूरत देखिए

दिल-लगी दिल की लगी बन जाएगी
ज़िद न कीजे आप हज़रत देखिए

देखना चिलमन से मुझ को यार का
कह रही है सब हक़ीक़त देखिए

देखना हो हुस्न का जलवा अगर
देखने वालों की हैरत देखिए

मुस्कुराने पर मेरे मत जाइए
दिल के वीराने की वहशत देखिए

तुझ से जो बिछड़ा तो आशिक़ मर गया
आप दीवाने की निस्बत देखिए

— Shadan Ahsan Marehrvi

More by Shadan Ahsan Marehrvi

Other ghazal from the same pen

See all from Shadan Ahsan Marehrvi →

Breakup Shayari Collection

Shers of breakup shayari collection.

All Breakup Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling