man qalam aur kaaghaz men khoya bahut | मन क़लम और काग़ज़ में खोया बहुत

  - Shivang Tiwari

मन क़लम और काग़ज़ में खोया बहुत
रौशनाई में इनको भिगोया बहुत

हर्फ़ बिखरे हुए थे तो मैंने इन्हें
रात-दिन एक करके,पिरोया बहुत

ज़र कमाया नहीं सिर्फ़ लिखता रहा
इसलिए बोझ तानों का ढोया बहुत

गीत ग़ज़लों में उलझा करेगा भी क्या
जिसने पाया है कम और खोया बहुत

  - Shivang Tiwari

More by Shivang Tiwari

As you were reading Shayari by Shivang Tiwari

Similar Writers

our suggestion based on Shivang Tiwari

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari