beemaarii ko paloge to kaise achchhii ho jaayegi | बीमारी को पालोगे तो कैसे अच्छी हो जाएगी

  - Sohil Barelvi

बीमारी को पालोगे तो कैसे अच्छी हो जाएगी
चारागर का हाथ पकड़ लो कुछ आसानी हो जाएगी

अपनी अपनी मंज़िल पर सब जा कर ओझल हो जाएँगे
दुनिया के हर शख़्स की इक दिन हसरत पूरी हो जाएगी

कब तक मुझ पर ज़ुल्म करोगे मैं भी कब तक चुप बैठूंँगा
ऐसे तो दीवार खड़ी आँगन में यानी हो जाएगी

अब तक तो दिल ने मेरे इन आँखों को समझा रक्खा है
जब सैलाब इधर आएगा मुश्किल थोड़ी हो जाएगी

जब तक आप बुरा सोचेंगे कुछ भी प्यारा नहीं लगेगा
अपनी आँखें प्यारी कर लो दुनिया प्यारी हो जाएगी

जब तक तेरी याद है दिल में तब तक धक धक जारी है ये
लेकिन तब क्या होगा मेरा बंद घड़ी भी हो जाएगी

  - Sohil Barelvi

More by Sohil Barelvi

As you were reading Shayari by Sohil Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Sohil Barelvi

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari