tiri tasveer itni dekh li hai | तिरी तस्वीर इतनी देख ली है

  - Sohil Barelvi

तिरी तस्वीर इतनी देख ली है
तिरी सूरत ज़रूरत बन गई है

तिरी आँखों ने देखीं मेरी आँखें
मिरी आँखों ने दुनिया देख ली है

मैं जब से हो गया सुन ने के क़ाबिल
तिरी तस्वीर मुझ से बोलती है

वहीं बस शाद हूँ थोड़ा बहुत मैं
जहाँ तू है तिरी मौजूदगी है

मुझे आग़ोश में ले ले कि दिल की
ज़रा रफ़्तार धीमी हो गई है

तुझे देखा है जब से खुल गईं ये
मिरी आँखों में तेरी रौशनी है

यही काफ़ी है इतने शोर-ओ-गुल में
मिरी आवाज़ तुझ को आ रही है

  - Sohil Barelvi

More by Sohil Barelvi

As you were reading Shayari by Sohil Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Sohil Barelvi

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari