मज़ाक़ सहना नहीं है हँसी नहीं करनी

उदास रहने में कोई कमी नहीं करनी

ये ज़िंदगी जो पुकारे तो शक सा होता है
कहीं अभी तो मुझे ख़ुद-कुशी नहीं करनी

गुनाह-ए-इश्क़ रिहा होते ही करेंगे फिर
गवाह बनना नहीं मुख़बिरी नहीं करनी

बड़े ही ग़ुस्से में ये कह के उस ने वस्ल किया
मुझे तो तुम से कोई बात ही नहीं करनी

— Swapnil Tiwari

More by Swapnil Tiwari

Other ghazal from the same pen

See all from Swapnil Tiwari →

Baaten Shayari Collection

Shers of baaten shayari collection.

All Baaten Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling