इसे कैसे करें स्वीकार मोहन

हमारी हो गई है हार मोहन

समर्पित ज़िंदगी कर दी तुम्हें, अब
तुम्हीं इस का करो उद्धार मोहन

निरन्तर लड़ रहे हैं हम सभी से
हमें भी तो सिखाओ प्यार मोहन

हमारी राधिका हम को पुकारे
कभी ये स्वप्न हो साकार मोहन

— Vikas Sahaj

More by Vikas Sahaj

Other ghazal from the same pen

See all from Vikas Sahaj →

Zindagi Shayari Collection

Shers of zindagi shayari collection.

All Zindagi Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling