Ashkrit Tiwari

Ashkrit Tiwari

@Satyanveshi

Ashkrit Tiwari shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ashkrit Tiwari's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

2

Content

20

Likes

25

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

मुझ को जब भी कोई पसंद आता है फिर सारी दुनिया को वो ही भाता है — Ashkrit Tiwari
इमारतों का दुख तुम्हें नहीं दिखा है अब तलक छू कर सतह को तुम ने महज़ धूल ही हटाई है — Ashkrit Tiwari
एक दिन हम कर्ण भी बन जाएँ लेकिन मित्र कह कर कोई दुर्योधन पुकारे — Ashkrit Tiwari
किसे पता था ज़िंदा भी बचूंँगा धोका खा के मैं नए से चेहरे क्या दिखे ये दिल तो फिर मचल पड़ा — Ashkrit Tiwari
देख यूँँ ही अब बदलता रहता है सब काश सब कुछ माँ के जैसा एक सा हो — Ashkrit Tiwari
वो थी ग़ज़ल सो ध्यान से लोगों ने सब सुना मैं नुक़्ता था जो ठीक पढ़ा भी नहीं गया — Ashkrit Tiwari
ख़य्याम की बरसे कृपा तब जाके तो ये ज्ञान हो जब हाशिये पर जान हो तब किस पे ये क़ुर्बान हो — Ashkrit Tiwari
तबीब को थमा के नब्ज़ आज बैठा हूँ दवा है इश्क़ मगर ला-इलाज बैठा हूँ — Ashkrit Tiwari
यूँँ अकेले रहने के कुछ फ़ायदे हैं ख़ुद के ख़ुश होने में ख़ुद के क़ा'इदे हैं — Ashkrit Tiwari
एक ऐसी जंग होती है दिमाग-ओ-दिल में मेरे कोई अच्छा भी लगे तो कहने भर से डरता हूँ मैं — Ashkrit Tiwari
है वक़्त का कोई तक़ाज़ा या जुनूँ बाक़ी मेरा मैं लिख रहा हूँ जिस्म पर जब तक है ख़ूँ बाक़ी मेरा — Ashkrit Tiwari
कहाँ ख़ुद पे फिर मेरा क़ाबू चलेगा वो आवाज सुनली तो जादू चलेगा — Ashkrit Tiwari

Ghazal