Shruti chhaya

Shruti chhaya

@Shruti

Shruti chhaya shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Shruti chhaya's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

6

Content

18

Likes

40

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

मौत बस तू जिस्म ले जा सकती है और तो कुछ भी तेरे बस का नहीं — Shruti chhaya
किसी साहिर को मैं भी चाहती हूँ मेरे अंदर भी कोई अमृता है — Shruti chhaya
किसी दिन हादसा गुज़रेगा कोई गुज़र जाएँगे हम भी हादसे में — Shruti chhaya
पूरी उम्र गुज़ारी हम ने एक खिलौने की ज़िद पर या'नी पूरी उम्र ही हम ने दिल को बच्चा रक्खा है — Shruti chhaya
हाल तुम्हारा किस से जा कर पूछूँ मैं हम दोनों के बीच में कोई दोस्त नहीं — Shruti chhaya
गया है हू-ब-हू उस पर यक़ीनन बड़ा वाला मेरा लड़का सहेली — Shruti chhaya
हम जो बनते थे सिरफिरे इतने कोई हम सेे भी सिरफिरा निकला — Shruti chhaya
अब अना की बात है छाया सुनो और सर मैं अब झुका सकती नहीं — Shruti chhaya
बिल्कुल ऐसे तेरा रस्ता तकती हूँ जैसे शबरी राम का रस्ता तकती थी — Shruti chhaya
दो नन्हीं कलियों ने रोक लिया वरना तितली ने तो आज धतूरा खाना था — Shruti chhaya

Ghazal