gabruu govind

gabruu govind

@gabru.govind18

gabruu govind shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in gabruu govind's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

4

Content

31

Likes

32

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

अब न कोई तिरे हू-ब-हू चाहिए कुल मिला के हमें सिर्फ़ तू चाहिए — gabruu govind
कब और कैसे हुई है मुझ को पता नहीं है तुम्हें भी हो सकती है मुहब्बत ख़याल रखना — gabruu govind
अभी अपनी अहद-ए-जवानी में आए पता अब चला कितने पानी में आए — gabruu govind
करेंगे क्या तुम्हें पाने के बा'द आख़िर हम ये रात कट रही है बस इसी सवाल के साथ — gabruu govind
सपनों की ता'बीर में तू ने मेरी जानिब हँस कर देखा अंदर से इक शोर उठा है फिर मंज़र दोहराया जाए — gabruu govind
मैं ने करनी थी सो मुहब्बत कर डाली आँखें बस उस के दीदार से भर डाली — gabruu govind
सवाल ही सवाल है जवाब एक भी नहीं ये शब भरी है हादसों से ख़्वाब एक भी नहीं — gabruu govind
इक ख़्वाब मुकम्मल होता है वो रोज़ मुझे दिख जाती है — gabruu govind
किसी से होती तुम्हें मुहब्बत तो जान जाते लगाए लगती न जो तबीअत तो जान जाते — gabruu govind
मआ'नी से अपने जुदा है मुहब्बत मैं कैसे बताऊँ कि क्या है मुहब्बत — gabruu govind
कम से कम यहाँ पर तो मेरे भाई मत कर मक़तब-ए-इश्क़ में तो तू जम के पढ़ाई मत कर — gabruu govind
जब किसी सम्त से आती रही आवाज़ तिरी दिल दुखाती रही भाती रही आवाज़ तिरी — gabruu govind
लगने को तो वैसे मुझे क्या क्या नहीं लगता पर वो मिरा हो जाएगा ऐसा नहीं लगता — gabruu govind
मेरे दुख का सबब कुछ और ही है कुछ और था पहले अब कुछ और ही है — gabruu govind
क्या मिलेगा बा'द उस के तुझ को ख़ुद को मार कर इस सेे तो अच्छा ये होगा प्यार कर तू प्यार कर — gabruu govind
मुझ से तुम को देखने का हर कमाल हो चुका दिलकशी में आँख का तो इस्तिमाल हो चुका — gabruu govind

Ghazal