Gaurav Kumar Aarambh

Gaurav Kumar Aarambh

@gk2229513

Gaurav Kumar Aarambh shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Gaurav Kumar Aarambh's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

20

Likes

3

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

अपनों का साथ छोड़ के बढ़ता रहा मैं यूँँ ऊँचे मक़ाम तक गया नज़रों से गिर गया — Gaurav Kumar Aarambh
फिर से कोई हार कर आया है देखो ख़ुद को शायद वो समझ बैठा था माहिर — Gaurav Kumar Aarambh
फ़क़त आँखें ही देखी हैं मगर जंजाल है जी का ज़रा सा मुस्कुरा देती तो दिल का हाल क्या होता — Gaurav Kumar Aarambh
तुझ सेे दूरी अब फिर जीना सीख रहा हूँ जितना बाहर चुप हूँ अंदर चीख रहा हूँ — Gaurav Kumar Aarambh
नज़रें मिलना दिल में तूफ़ानों को न्यौता है सपने उस के या फिर सोना मुश्किल होता है — Gaurav Kumar Aarambh
अपना क्या है चल निकलेंगे केवल क़िस्से रह जाएँगे इन कमरों में इन गलियों में अपने हिस्से रह जाएँगे — Gaurav Kumar Aarambh
ये मत पूछो शे'र ग़ज़ल में किस का ज़िक्र है कौन लिखा है अंतर्मन का शोर सराबा मैं ने अपना ये मौन लिखा है — Gaurav Kumar Aarambh
अब जब भी तन्हाई खाती है चंदा देखा करता हूँ मुझ को पूरा करने में तब झलकी ही काफ़ी थी तेरी — Gaurav Kumar Aarambh
चेहरे पर मुस्कान बनी है एवं आँखें नम कम हैं लिखने की रफ़्तार थमी है शायद हिस्से ग़म कम हैं — Gaurav Kumar Aarambh
मेरे वजूद से मुकर रही है ज़िंदगी किसी अज़ाब सी गुज़र रही है ज़िंदगी — Gaurav Kumar Aarambh
तब हँसना गाना लिखता था अब रोना-धोना लिखता हूँ तब इश्क़ मुहब्बत कहता था अब जादू-टोना लिखता हूँ — Gaurav Kumar Aarambh

Ghazal