जब वो मिलने कमरे तक को आता है

घर मेरा फिर जन्नत सा हो जाता है

नींद कहाँ रह जाती है फिर आँखों में
चाँद किसी टहनी पे जब टिक जाता है

जिस मौसम में भीगना है हम दोनों को
उस मौसम में पूछ रही हो छाता है

छोड़ चलो इस बस्ती को इस बस्ती में
कौन कहाँ किस का किस से अब नाता है

चौदहवीं को छत पे तुम्हें जब तकता हूँ
चाँद भी जल जल के सूरज हो जाता है

— Zubair Alam

More by Zubair Alam

Other ghazal from the same pen

See all from Zubair Alam →

Eid Shayari Collection

Shers of eid shayari collection.

All Eid Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling