पहले अपना कहा, तब छोड़ के जाने वाले
कर दिया तूने ग़ज़ब छोड़ के जाने वाले
कब तलक याद करूँँ , कितने बहाऊँ आँसू
छोड़ भी दे मुझे अब.. छोड़ के जाने वाले
आँखें पत्थर हुईं जब ,तब कहीं जाना मैंने
लौटते ही नहीं, सब छोड़ के जाने वाले
वो बताता था कई फ़ायदे ज़िंदाँ के मुझे
होते हैं यारों 'अजब छोड़ के जाने वाले
इतना अफ़सोस नहीं है तेरे जाने का मगर
बस बता जाता सबब छोड़ के जाने वाले
Read Full