ये सुन कर दिल हमारा डर गया है
तुम्हारा दिल भी हम से भर गया है
हमें आती नहीं थी बे-वफ़ाई
उसे आती थी सो वो कर गया है
चलाता है जो घर के ख़र्च सारे
वो बरसों बा'द अपने घर गया है
इसी उम्मीद पे ज़िंदा हूँ मैं बस
वगरना दिल तो कब का मर गया है
किसी दिन कॉल कर के वो ये बोले
मेरा लड़का 'अनस' तुम पर गया है
— Anas Khan















