meri qeemat ghataati ja rahi ho | मेरी क़ीमत घटाती जा रही हो

  - Prashant Arahat

मेरी क़ीमत घटाती जा रही हो
मुझे अपना बनाती जा रही हो

तुम्हें मैं चाहता था भूल जाना
मगर अब याद आती जा रही हो

नहीं है पास जो सब क़ीमती है
ये तुम सबको बताती जा रही हो

तुम्हें खोना नहीं चाहा कभी भी
तुम्हीं मुझको भुलाती जा रही हो

मेरी जानाँ मुझे खोकर मेरी तुम
बहुत क़ीमत बढ़ाती जा रही हो

प्यासा आज 'अरहत' है मगर तुम
सुजाता सी खिलाती जा रही हो

  - Prashant Arahat

Bekhabri Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Prashant Arahat

As you were reading Shayari by Prashant Arahat

Similar Writers

our suggestion based on Prashant Arahat

Similar Moods

As you were reading Bekhabri Shayari Shayari