ye daleelen aur ye ilzaam yaanii | ये दलीलें और ये इल्ज़ाम यानी

  - Prashant Arahat

ये दलीलें और ये इल्ज़ाम यानी
वो करेगी अब मुझे बदनाम यानी

हाल मेरा पूछते हो आज मुझ सेे
लग गया है आज कोई काम यानी

बोलते हैं जो अभी तोते के जैसे
वो बिके हैं कौड़ियों के दाम यानी

मैं नहीं जाता कभी भी बिन बुलाए
भेज सकते थे मुझे पैग़ाम यानी

ख़ुश रखे माँ-बाप को जो भी हमेशा
ख़ुश किए हैं उसने चारों धाम यानी

  - Prashant Arahat

Qasid Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Prashant Arahat

As you were reading Shayari by Prashant Arahat

Similar Writers

our suggestion based on Prashant Arahat

Similar Moods

As you were reading Qasid Shayari Shayari