musalsal ham agar milte rahenge | मुसलसल हम अगर मिलते रहेंगे

  - Prashant Arahat

मुसलसल हम अगर मिलते रहेंगे
बहुत मशहूर ये क़िस्से रहेंगे

इजाज़त तुम अगर दे दो हमें तो
तुम्हें हम ख़्वाब में मिलते रहेंगे

अगर सपना हक़ीक़त बन गया तो
क्षितिज तक साथ हम चलते रहेंगे

बहुत सुंदर बहुत कोमल तुम्हारे
लबो रुख़्सार ये खिलते रहेंगे

अजब सी हम पहेली हो गए क्या
हमेशा हर जगह टलते रहेंगे

मिले हैं जिस तरह से आज हम तुम
हमेशा इस तरह मिलते रहेंगे

  - Prashant Arahat

Fantasy Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Prashant Arahat

As you were reading Shayari by Prashant Arahat

Similar Writers

our suggestion based on Prashant Arahat

Similar Moods

As you were reading Fantasy Shayari Shayari