'इश्क़ करना गुनाह है जानी
कौन बोला सलाह है जानी
'इश्क़ जिसने किया वही जाने
'इश्क़ करती तबाह है जानी
मैं फ़क़ीरी गुज़ारने वाली
'इश्क़ शाहों का शाह है जानी
मर मिटेंगे यक़ीन करते हो
'इश्क़ तो क़त्ल-गाह है जानी
'इश्क़ पाकीज़गी अलामत है
'इश्क़ सुन्नत निकाह है जानी
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Arohi Tripathi
our suggestion based on Arohi Tripathi
As you were reading Love Shayari Shayari