hamaari aashiqi ho tum | हमारी आशिक़ी हो तुम

  - Arohi Tripathi

हमारी आशिक़ी हो तुम
हमारी हर ख़ुशी हो तुम

मुबारक हो तुम्हें ये दिन
हमारी शायरी हो तुम

नहीं जीना गवारा है
हमारी ज़िंदगी हो तुम

बसी थी तीरगी मुझ
में
जहाँ की रौशनी हो तुम

हमारा प्यार पहला हो
हमारी आख़िरी हो तुम

अदाएँ क़ातिलाना हैं
क़सम से आतिशी हो तुम

  - Arohi Tripathi

Duniya Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Arohi Tripathi

As you were reading Shayari by Arohi Tripathi

Similar Writers

our suggestion based on Arohi Tripathi

Similar Moods

As you were reading Duniya Shayari Shayari