sabab hijr ka jo diya tha sahi tha | सबब हिज्र का जो दिया था सही था

  - Bhoomi Srivastava

सबब हिज्र का जो दिया था सही था
बुरे हैं तुम्हीं ने कहा था सही था

दिखा जब मुझे तू किसी ग़ैर के घर
निभेगी नहीं ये लगा था सही था

बहुत थे ज़माने में झूठे निक्क
में
उन्हीं में तुझे फिर गिना था सही था

सज़ा थी, ख़ता थी, ख़ुदी से ख़फ़ा थी
मुहब्बत में जो कुछ सहा था सही था

मरेगी ये लड़की किसी दिन किसी पर
हज़ारों ने जब ये कहा, था सही था

  - Bhoomi Srivastava

Crime Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Bhoomi Srivastava

As you were reading Shayari by Bhoomi Srivastava

Similar Writers

our suggestion based on Bhoomi Srivastava

Similar Moods

As you were reading Crime Shayari Shayari