"गर्ल फ्रेंड"
पतझड़ में सावन सी लड़की
बौछारों की चादर ओढ़े
छम छम वाली पायल बाँधे
आँखों में काजल को घोले
टेढ़े-मेढ़े दाँतों वाली
परियों जैसी बातों वाली
दिल की छत पर कूद रही है
दिल के अंदर धूम मची है
अंग्रेजी में बक बक करती
बोल रही है जल्दी जल्दी
धक धक सीना डोल रहा है
जाने क्या क्या बोल रहा है
अलकों पर है सुरमा लाली
कानों में हैं चाँद की बाली
दिल की छत पर कूद रही है
दिल के अंदर धूम मची है
— Prakamyan Gautam















