mujhe phir se muhabbat ho gaii hai | मुझे फिर से मुहब्बत हो गई है

  - Lalit Mohan Joshi

मुझे फिर से मुहब्बत हो गई है
ख़ुदा की फिर इनायत हो गई है

हुई आँखों से यारी उसकी यानी
ज़माने से अदावत हो गई है

मिला हूँ जब से मैं उस दिलरुबास
वो मन मंदिर की मूरत हो गई है

यक़ीनन दोस्त दुनिया अब नहीं है
मेरी परियों से सोहबत हो गई है

हुई गलियाँ सभी अब के ये रौशन
उजाले की तो फ़ितरत हो गई है

दिखे जब से लब-ओ-रुख़्सार उसके
ये दुनिया ख़ूबसूरत हो गई है

  - Lalit Mohan Joshi

More by Lalit Mohan Joshi

As you were reading Shayari by Lalit Mohan Joshi

Similar Writers

our suggestion based on Lalit Mohan Joshi

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari