haal ko dekh ke aankh rone lagii | हाल को देख के आँख रोने लगी

  - Lalit Mohan Joshi

हाल को देख के आँख रोने लगी
बोल अपनी ज़ुबाँ के तो खोने लगी

मौत चलती रही संग मेरे तो अब
धीरे धीरे ये अब आँख सोने लगी

शहर हो उसका रौशन है मेरी दुआ
वो किसी और की जान होने लगी

जा चुका हूँ मैं अब तो बहुत दूर ही
याद तेरी मुझे क्यूँ चुभोने लगी

हो न जाऊँ कही मैं तो पागल यहाँ
दुनिया ख़ंजर मुझी पर चुभोने लगी

ज़ख़्म सहते हुए टूटने मैं लगा
माँ मुझे फिर से मेरी पिरोने लगी

  - Lalit Mohan Joshi

Qabr Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Lalit Mohan Joshi

As you were reading Shayari by Lalit Mohan Joshi

Similar Writers

our suggestion based on Lalit Mohan Joshi

Similar Moods

As you were reading Qabr Shayari Shayari