उसको ही यार पाना तो मेरा ख़्वाब था
अब साथ यार जीना तो मेरा ख़्वाब था
वो ज़िंदगी है मेरी मालूम सबको था
फिर 'इश्क़ में ही रोना तो मेरा ख़्वाब था
आकर यहाँ न वो तो चुपचाप ही रहा
ख़ामोश अब हो जाना तो मेरा ख़्वाब था
ऐ दोस्त एक मेरा तो ख़्वाब था यहाँ
दुल्हन उसे बनाना तो मेरा ख़्वाब था
वो लाल साड़ी उसकी तो क्या कमाल थी
माथे पे उसके बोसा तो मेरा ख़्वाब था
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Lalit Mohan Joshi
our suggestion based on Lalit Mohan Joshi
As you were reading Friendship Shayari Shayari