इश्क़ तू ने ज़वाल कर डाला

मेरा जीना मुहाल कर डाला

अब तो शमशीर आ लगे मुझ को
अब तो ख़ुद को निढाल कर डाला

मुझ को इल्ज़ाम-ए-बेवफ़ा देकर
यार तू ने कमाल कर डाला

मैं जो उस पे हराम था शायद
उस ने मुझ को हलाल कर डाला

— Marghoob Inaam Majidi

More by Marghoob Inaam Majidi

Other ghazal from the same pen

See all from Marghoob Inaam Majidi →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling