Marghoob Inaam Majidi

Marghoob Inaam Majidi

@Majidi

Marghoob Inaam Majidi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Marghoob Inaam Majidi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

6

Content

43

Likes

142

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

देख कर ग़ौर से गुज़र जाना कैसे सीखा है ये हुनर जाना — Marghoob Inaam Majidi
चाँद इतरा रहा है घंटों से एक तस्वीर अपनी भेजो तो — Marghoob Inaam Majidi
अब सुनाओ फ़रेब के क़िस्से अब बताओ न मैं फ़रेबी हूँ — Marghoob Inaam Majidi
तीसरा शख़्स मेरा मसला था तीसरा शख़्स मैं ही निकला था — Marghoob Inaam Majidi
कितना दिलकश था वो ज़माना भी ईद थी छत पे तेरा आना भी — Marghoob Inaam Majidi
कोई मुझे याद ही नहीं करता मैं किसी को याद ही नहीं हूँ अब — Marghoob Inaam Majidi
ईद के बा'द का दिन है साहब ईद के दिन भी कहाॅं ख़ुश था मैं — Marghoob Inaam Majidi
शायद दुआ में तेरी अब वैसा असर नहीं रहा हूँ साहिब-ए-फ़िराश मैं लेकिन मैं मर नहीं रहा — Marghoob Inaam Majidi
छोड़ कर मुझ को वो मुझ सेे दूर हो ही जाएगा आख़िरश वो एक दिन मजबूर हो ही जाएगा — Marghoob Inaam Majidi
क्या से क्या हो गया हूँ अब मुझ को आइना देखता है हैरत से — Marghoob Inaam Majidi
बात सुन लो मेरी सुधर जाओ इश्क़ अच्छा नहीं है घर जाओ — Marghoob Inaam Majidi
तू तो फिर ठीक है नागिन ने डसा है तुझ को मुझ को अफ़सोस है तितली से डसे जाने का — Marghoob Inaam Majidi
आहन जैसे खा जाती है लोगों को जंग जैसी ही ये मोहब्बत होती है — Marghoob Inaam Majidi
मेरे मरने पे वो भी आएँगे बस यही एक परेशानी है — Marghoob Inaam Majidi

Ghazal