ख़िज़ाँ में अब बहार आई है फिर से

हवा गुलशन में लहराई है फिर से

इसे एहसास तेरे जाने का है
मिरी ये आँख पथराई है फिर से

मुझे मिलना है फिर उस बे-वफ़ा से
पुरानी याद दफ़नाई है फिर से

क़दम रक्खे हैं उस ने फिर से बाहर
ये देखो शाम शरमाई है फिर से

— Manish Yadav

More by Manish Yadav

Other ghazal from the same pen

See all from Manish Yadav →

Breakup Shayari Collection

Shers of breakup shayari collection.

All Breakup Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling