पढ़ेंगे शे'र और काॅपी करेंगे
यही वो काम अब डेली करेंगे
सभी के शे'र इनको जाँचने हैं
सभी के शे'र में उँगली करेंगे
मेरे भी शे'र हैं उन के बराबर
मेरी ता'रीफ़ भी हाफ़ी करेंगे
उसी दिन छोड़ देंगे शा'इरी हम
कि जिस दिन शा'इरी अच्छी करेंगे
मिरे मुँह पे नहीं कह पा रहे हैं
मगर वो पीठ पे चुग़ली करेंगे
कोई अफ़सर उसे ले जाएगा फिर
अगर हम इश्क़ में देरी करेंगे
हमारा हाल पूछो और सब से
ये लड़के आपसे तफ़री करेंगे
हमें समझाने की कोशिश न करना
सुनेंगे सब की पर अपनी करेंगे
— Sachin Sharma















