phoolon ke aur kaliyon ke tan-man udaas hain | फूलों के और कलियों के तन-मन उदास हैं

  - Shajar Abbas

फूलों के और कलियों के तन-मन उदास हैं
भँवरे उदास तितलियाँ गुलशन उदास हैं

हम ही नहीं उदास हैं फ़ुर्क़त में आपकी
गलियाँ उदास बस्तियाँ आँगन उदास हैं

मैं सोचता था जश्न करेंगे वो मौत पर
अफ़सोस मेरे मरने से दुश्मन उदास हैं

मुझ पर यकीं नहीं है तो ख़ुद आ के देख लो
पायल उदास चूड़ियाँ कंगन उदास हैं

अब तक शजर का क्यूँ न यहाँ से गुज़र हुआ
ये बात सोच सोच के रहज़न उदास हैं

  - Shajar Abbas

Faith Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Faith Shayari Shayari